गुरुजनों को दी भावभीनी विदाई - आदर्श ग्राम पंचायत जाम्भाजी का मंदिर

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, December 16, 2018

गुरुजनों को दी भावभीनी विदाई

आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जांभोजी का मंदिर 
           16! दिसंबर आदर्श ग्राम पंचायत जाम्भाजी का मंदिर धोरीमना के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जांभोजी का मंदिर से श्री लोकेंद्रसिंह सोलंकी (वरिष्ठ) अध्यापक विज्ञान एवं श्री भाकराराम जांगू वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक को विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस समारोह में श्री आसूराम विश्नोई (प्रधानाचार्य) श्री विनोद कुमार प्रधानाचार्य तेज सिंह चैहान एवं समस्त पीईईओ क्षेत्र जांभोजी का मंदिर एवं खारी गांव के कर्मचारियों ने भाग लिया। गमगीन माहौल में विदा हो रहे शिक्षकों ने बच्चों को पूरी मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने  की प्रेरणा दी। अंत में  प्रधानाचार्य श्री आसू राम विश्नोई ने विदा हो रहे शिक्षकों के विद्यालय को जो अमूल्य योगदान दिया उसे आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही साथ ग्रामीणों के संयोग से बनी स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण भी किया। बच्चों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था विद्यालय परिवार की ओर से की गई। मंच का संचालन व्याख्याता श्री गौतमचंद शर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया।



ये भी पढ़े:-









1 comment:

Please do not enter any spam link in the comment box.

Post Top Ad

Your Ad Spot